कृषि क्षेत्र में जल की बर्बादी रोकने के लिए किन पद्धतियों को अपनाने का सुझाव दिया गया है?
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
जल ही जीवन का आधार है, लेकिन वर्तमान समय में तीव्र शहरीकरण, औद्योगिक विकास और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संकट एक विकराल रूप धारण कर चुका है। भूजल का अत्यधिक दोहन और नदियों का प्रदूषण इस समस्या को और अधिक गंभीर बना रहा है। पारंपरिक जल निकायों, जैसे तालाब, बावड़ी और कुओं की उपेक्षा ने जल सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। जल संरक्षण केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मानव सभ्यता के अस्तित्व और आर्थिक स्थिरता से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।
इस दिशा में ‘वर्षा जल संचयन एक अत्यंत प्रभावी तकनीक सिद्ध हो सकती है। छतों और खुले क्षेत्रों से वर्षा के जल को एकत्रित करके भूजल स्तर को पुनः रिचार्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई पद्धवियों, जैसे ड्रिप (टपक) और स्प्रिंकलर (फव्वारा) प्रणाली को अपनोकर जल की भारी बर्बादी को रोका जा सकता है। उद्योगों में प्रयुक्त जल का पुनर्चक्रण भी अनिवार्य किया जाना चाहिए। नीतिगत स्तर पर कठोर नियमों के निर्माण के साथ-साथ जन-जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। जब तक प्रत्येक नागरिक जल की एक-एक बूँद का मूल्य नहीं समझेगा, तब तक कोई भी योजना पूर्णतः सफल नहीं हो सकती। भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन को अपनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कृषि क्षेत्र में जल की बर्बादी रोकने के लिए किन पद्धतियों को अपनाने का सुझाव दिया गया है?