SSC GD Practice Set for Constable GD in CAPF (CPO) Exam. 80 Practice questions from Reasoning, GK, Maths and Hindi as per latest syllabus and previous year exam paper.
General Intelligence and Reasoning ( 20 Questions)
Q.1 : निम्न शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का स्थान ले सकने वाली संख्या का चयन करे|
5, 5, 15, 75, 525, ?
1) 1050
2) 1575
3) 2625
4) 4725
5×1=5, 5×3=15, 15×5=75, 75×7=525, 525×9=4725
Q.2 : लक्ष्मी ने महेश को देखकर कहा ” वह मेरी पुत्री के पिता के ससुर का पुत्र है”| महेश का लक्ष्मी से क्या संबंध है?
1) भाई
2) भतीजा
3) मामा
4) पुत्र
Q.3 : अलग अक्षर युग्म का चयन करे|
1) KITE : TIEK
2) FIRU : RIUF
3) MANY : NAYM
4) LICK : ILCK
Q.4 : प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आने वाली आकृति का चयन करे|

Q.5 : नीचे चार संख्या दी गई है, तीन किसी तरह से समान है और एक असंगत है| असंगत संख्या का चयन करे|
1) 2306
2) 1331 kyu
3) 1728
4) 2197
113 = 1331, 123 = 1728, 133 = 2197, But 2306 is not a prefect cube.
Q.6 : उस उत्तर आकृति का चयन करे जिसमे प्रश्न आकृति अंतर्निहित है|
(घुमाने की अनुमति नहीं है)

Q.7 : एक परिवार में, श्रीमान और श्रीमती मोहनलाल की पांच पुत्रिया है और प्रत्येक पुत्री का एक भाई है| परिवार में कितने सदस्य है?
1) 6
2) 9
3) 5
4) 8
Q.8 : निम्न चित्र में कागज को मोड़ने का क्रम और मोड़े गए कागज को काटने की विधि दर्शायी गई है| कागज को पुन: खोलने पर वह कैसा दिखाई देगा?

Q.9 :दिए गए समीकरण को संतुलित करने के लिए किन दो चिन्हों को परस्पर बदला जाना चाहिए?
$ (560 \div 80) + 90 \times 8 – 38 = 600$
1) + और $ \div$
2) x और +
3) + और –
4)$ \div$ और –
Q.10 :दी गई आकृति में कितने त्रिभुज है ?

1) 16
2) 21
3) 13
4) 18
Q.11 :दिए गए चित्र में “MN” पर दर्पण रखा गया है | सही दर्पण प्रतिबिम्ब का चयन करे|

Q.12 :प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आने वाली संख्या का चयन करे ?

1) 256
2) 196
3) 81
4) 289
square of (7+6) = 169, square of (9+2)= 121, square of (9+7) = 256
Q.13 :निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और सार्थक अनुक्रम में व्यवस्थित करे|
1. क्विंटल
2. किलोग्राम
3. ग्राम
4. मिलीग्राम
5. टन
1) 4-3-2-5-1
2) 4-3-2-1-5
3) 4-2-3-1-5
4) 4-2-3-5-1
Q.14 : निम्नलिखित आकृति शृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का स्थान ले सकने वाली संख्या का चयन करे|

1) 5
2) 14
3) 16
4) 11
Q.15 :दिए गए वेन आरेख में विभिन्न भागों द्वारा विभिन्न जानवरों को दर्शाया गया है| ‘A’ कुत्तो को दर्शाता है, ‘B’ बिल्लियों को दर्शाता है, ‘C’ मछलियों को दर्शाता है, ‘D’ नेवलो को दर्शाता है, ‘E’ चूहों को दर्शाता है, ‘F’ खरगोशो को दर्शाता है| कौन सा विकल्प केवल कुत्तो, मछलियों और नेवलो के समूह की दर्शाता है?

1) A
2) C
3) D
4) F
Q.16 :उस विकल्प का चयन करे जिसका तीसरे शब्द से वही संबंध है जो दुसरे शब्द का पहले शब्द से है|
कार : गैराज :: हवाई जहाज : ?
1) हैंगर
2)आकाश
3) विमान-चालक
4) विमान दौड़ पट्टी
Q.17 :उस अक्षर का चयन करे जो निम्नलिखित श्रेणी में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर आयेगा|
A, D, B, F, D, I, G, ?, K
1) J
2) N
3) M
4) E
Two series A,B,D,G, K (+1, +2, +3, +4, +5)
Same way – D, F, I, M (+2, +3, +4)
Q.18 :उस विकल्प का चयन करे जिसका तीसरे पद से वही संबंध है जो दुसरे पद का पहले पद से है|
KLEN : EKNL :: GHIS : ?
1) IHSG
2) IHGS
3) IGHS
4) IGSH
Q.19 :एक निश्चित कूट भाषा में NEPOLIAN को MCQQKGBP के रूप में लिखा जाता है| उसी कूटभाषा में MOHANDEV को कैसे लिखा जायेगा?
1) NQGCLBFX
2) NQICMBFX
3) LMICMBXF
4) LMICMBFX
Q.20 :यह मानते हुए की कथनों में दी गई जानकारी सही है, यह निर्णय करे की दिए गए निष्कर्षो में से कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करते है |
कथन :
1. सभी वर्ग आयत है|
2. सभी आयत बहुभुज है|
निष्कर्ष :
I. वर्ग बहुभुज नहीं है|
II. वर्ग आयत और बहुभुज दोनों है|
- निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते है |
- न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है|
- केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है|
- केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है |
General Knowledge and General Awareness ( 20 Questions)
SSC GD Practice Set
Q.1: वेबर किसकी इकाई है?
1) चुंबकीय प्रवाह घनत्व
2) विद्युत चालकत्व
3) धारिता
4) चुंबकीय प्रवाह
Q.2: निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राष्ट्रीय राजनीतिक दल 1885 में स्थापित सबसे पुराना दल है और जिसने कई बार विभाजन का सामना किया है?
1) बहुजन समाज पार्टी (BSP)
2) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
3) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
4) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – मार्क्सवादी (CPI-M)
Q.3: ब्रिटिश संसद में सदस्य बनने वाले भारतीय का नाम बताइए|
1) दादाभाई नौरोजी
2) जमशेदजी टाटा
3) भीकाजी कामा
4) पीलू मोदी
Q.4: भारत रत्न प्राप्त करने वाले किस व्यक्ति का जन्मदिन इंजिनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है?
1) जे आर डी टाटा
2) एम विश्वेश्वरैया
3) अब्दुल कलम आजाद
4) सी वी रमन
Q.5: निम्न में से कौन सा नृत्य मध्य प्रदेश की एक नृत्य शैली है?
1) माचा
2) लेजिम
3) चेराव
4) ओद्दम थुल्लल
Q.6: 1774 में सर्वोच्च न्यायालय को किस शहर में फोर्ट विलियम में शीर्ष न्यायालय के रूप में स्थापित किया गया?
1) कोलकाता
2) दिल्ली
3) शिमला
4) मुंबई
Q.7: निम्न में से कौन एक तांबे का अयस्क खनिज है?
1) गलेना
2) सिनेबार
3) चाल्कोसाइट
4) केसिटाराइट
Q.8: 1529 में घाघरा के युद्ध में मुगल बादशाह बाबर ने किसे हराया था?
1) कासिम बरीद 1
2) दिलावर खान हुसैन
3) महमूद लोदी
4) युसूफ आदिल शाह
Q.9: एसिटोनाइट्रिल का सूत्र क्या है?
1) C2N2
2) CH2CHCN
3) CH3CN
4) CH3OCN
Q.10: निम्न में से कौन सी नदी अरब सागर में जाकर गिरती है?
1) कृष्णा
2) माही
3) रुशिकुल्या
4) पेन्ना
Q.11: जबड़ा किसका भाग है?
1) बांह
2) खोपड़ी
3) हाथ
4) श्रोणी चक्र
Q.12: निम्न में से कौन सा गति का एक सही समीकरण है?
1) 2s = (v – u)t
2) 2s = 2ut + at2
3) u = v + at2
4) v2+ u2= 2as
Q.13: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन हैं?
- बुतरस घाली
- कोफ़ी अन्नान
- बान की मून
- एंटोनियो गुटेरेस
Q.14: गैनिमीड अब तक हमारे सौर प्रणाली में सबसे बड़ा चंद्रमा है, वह किस उपग्रह की परिक्रमा करता है?
1) शनि (सैटर्न)
2) अरुण (यूरेनस)
3) बृहस्पति (जूपिटर)
4) वरुण (नेप्ट्यून)
Q.15: किन ग्रहों की कक्षाओं के मध्य क्षुद्रग्रहों की बेल्ट है?
1) बृहस्पति और शनि
2) यूरेनस और नेप्चून
3) मंगल और बृहस्पति
4) शनि और यूरेनस
Q.16: लोन फ़ॉक्स डांसिंग: माय ऑटोबायोग्राफी किसकी आत्मकथा है?
1) रस्किन बांड
2) खुशवंत सिंह
3) शरदिंदु बंदोपाध्याय
4) डेविड दविदर
Q.17: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम बताइए|
1) देविका रानी
2) बोमीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
3) पंकज मालिक
4) पृथ्वीराज कपूर
Q-18: _____________2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे .
- ए.पी.जे अब्दुल कलाम
- के आर नारायण
- प्रणब मुखर्जी
- प्रतिभा पाटिल
Q-19: अमृत योजना का पूरा नाम क्या हैं
- अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन
- अटल सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन
- अटल जलापूर्ति योजना
- अटल वर्षा जल निकास व्यवस्था
Q-20: अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निम्न में से कौन हैं?
- हिमा दास
- भवानी देवी
- दीपा कर्माकर
- हरमनप्रीत कौर
Latest Current Affairs MCQ – GK Now
Elementary Mathematics ( 20 Questions): SSC GD Practice Set
Q-1: वह सबसे छोटी संख्या, जिसे 3857 में जोड़ा जाना चाहिए ताकि योग 5, 6, 4 और 3 से पूर्ण विभाज्य हो :
1) 17
2) 43
3) 33
4) 3
Q-2: ₹ 2,000 पर 20% छूट और 10% एवं 10% की 2 क्रमिक छूटों में अंतर होगा :
1) ₹ 30
2) ₹ 0
3) ₹ 20
4) ₹ 40
Q-3: 25 अवलोकनों का माध्य 36 है| इन अवलोकनों में से, यदि पहले 13 अवलोकनों का माध्य 32 है और अंतिम 13 अवलोकनों का माध्य 40 है, 13वा अवलोकन है:
1) 23
2) 40
3) 36
4) 38
Total of all numbers = 25×36 = 900,
Total of first 13 number = 13×32=416
Total of last 13 number = 13×40 =520
Sum of first 13 and last 13 number = 936
Number at 13th place is added two times, therefore number is 936-900 =36
Q-4: A उतने ही समय में एक निश्चित कार्य कर सकता है, जितने समय में B और C मिलकर कर सकते है| यदि A और B एक साथ इसे 8 दिनों में कर सकते है और C अकेले 40 दिनों में कर सकता है, तो B अकेले इसे कितने दिन में कर सकता है?
1) 15 दिन
2) 30 दिन
3) 20 दिन
4) 25 दिन
Q-5: A ने B को 2 वर्षो के लिए ₹ 6,500 और C को 4 वर्षो के लिए ₹ 8,000 संमान ब्याज दर से साधारण ब्याज पर दिए और उन दोनों से ब्याज के रूप में कुल ₹ 4,500 प्राप्त किये| प्रति वर्ष ब्याज दर है :
1) 8%
2) 7%
3) 5%
4) 10%
Q-6: सरलीकृत करे:
8.4 – [5 + 0.3 का (3.3 – 2.6 x 1.07)]
1) 3.2446
2) 3.2464
3) 3.6244
4) 3.6442
Q-7: दो संख्याये 2 : 3 के अनुपात में है, यदि पहली से 50 घटाया जाये और दूसरे में 50 जोड़ा जाए, तो अनुपात 1 : 4 हो जाता है| मूल संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए |
1) 400
2) 250
3) 300
4) 100
2x- 50 : 3x+50 :: 1:4,
8x -200 = 3x+50
5x = 250, x= 50
Sum = 2x+3x = 5x = 250
Q-8: एक व्यक्ति 10 km/h की गति से मेरठ से दिल्ली जाता है और 15 km/h की गति से दिल्ली से मेरठ वापस लौटता है| पूरी यात्रा में उसकी औसत गति क्या है?
1) 42 km/h
2) 12 km/h
3) 12.5 km/h
4) 15 km/h
$ \frac{2(10 \times 15)}{10+15}$
Q-9: P, Q और R प्रकार की प्रत्येक वस्तु की कीमत क्रमश: ₹200, ₹300 ₹400 है| सुरेश ₹4,000 में 1 : 2 : 3 के अनुपात में प्रत्येक प्रकार की वस्तु खरीदता है| उसने Q प्रकार की कितनी वस्तुए खरीदी?
1) 2
2) 5
3) 4
4) 3
Q-10: सोहन ने ₹480 प्रति दर्जन की दर से 20 दर्जन खिलौने ख़रीदे| उसने उनमे से प्रत्येक को ₹42 की दर से बेचा| उसका लाभ प्रतिशत कितना था?
1) 5.5%
2) 5 %
3) 4 %
4) 6%
Q-11: एक गोले के आयतन से उस गोले के पृष्ठीय क्षेत्रफल को विभाजित किया, तो 2/3 उत्तर आया| गोले की त्रिज्या क्या है?
1) 3.5 cm
2) 5.4 cm
3) 4.5 cm
4) 4.6 cm
गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल (Surface Area) = $ 4\pi r^2$
गोले का आयतन (Volume)= $ \frac 43 \pi r^3$
$ \frac { 4\pi r^2 }{ \frac43\pi r^2} = \frac23$
r= 4.5
Q-12: एक कस्बे की आबादी एक दशक में 1,85,000 से बढ़कर 2,77,500 हो गई| प्रति वर्ष जनसँख्या की औसत प्रतिशत वृधि कितनी है ?
1) 6%
2) 4.37%
3) 8.75%
4) 5%
Increase in population in 10 years=2,77,500 – 1,85,000 = 92,500
% Increase from 1,85,000 in 10 years= $ \frac{92500 \times 100}{185000} = 50%$
Average Increase per year = 50/10 %= 5%
Q-13: राजू को कंप्यूटर पर 32 पेज टाइप करने में 8 hrs लगते है, जबकि विनोद को 44 पेज टाइप करने में 6 hrs लगते है| 102 पेजों को दो अलग-अलग कंप्यूटरों पर टाइप करने के लिए उन्हें एक साथ काम करने में कितना समय लगेगा ?
1) 10 hrs
2) 14 hrs
3) 12 hrs
4) 9 hrs
Q-14: एक आयताकार बॉक्स की मूल चौड़ाई 20 cm है| बॉक्स को इस तरह से बनाया गया था कि इसकी लम्बाई 15% बढ़ गई लकिन चौड़ाई 5% कम हो गई| इसके कारण इसके क्षेत्रफल में 74 cm2 की वृद्धि हुई| बॉक्स की लम्बाई क्या है?
1) 20 cm
2) 60 cm
3) 40 cm
4) 30 cm
Q-15: A, B और C का औसत वजन 55 Kg है| यदि A और B का औसत वजन 52 Kg है और B और C का औसत वजन 48 Kg है, तो B का कुल वजन कितना है?
1) 30 Kg
2) 35 Kg
3) 50 Kg
4) 32 Kg
Q-16: सरलीकृत करे :
$ 25 – 48 \div 6 + 12 \times 2 $
1)41
2) 45
3) 43
4) 51
Q-17: ₹ 840 में 17 गेंदों को बेचने पर, 5 गेंदों के क्रय मूल्य के बराबर नुकसान होता है| एक गेंद का क्रय मूल्य (₹ में) कितना है?
1) ₹ 70
2) ₹ 50
3) ₹ 55
4) ₹ 60
निम्न तालिका 2016 से 2020 की अवधि के लिए एक राज्य में खाद्यान्न उत्पादन (मिलियन टन में) दर्शाती है।
तालिका पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें।
| वर्ष | गेहूँ | चावल | जौ | अन्य अनाज |
|---|---|---|---|---|
| 2016 | 680 | 270 | 250 | 450 |
| 2017 | 800 | 420 | 440 | 300 |
| 2018 | 680 | 350 | 320 | 460 |
| 2019 | 720 | 400 | 380 | 500 |
| 2020 | 820 | 560 | 410 | 690 |
Q.18: 2019 में, पिछले वर्ष की तुलना में जौ के उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि कितनी थी?
a) 14.20 %
b) 17.85%
c) 18.75%
d) 7.90%
380-320 = 60,
60, 320 का कितने % है ? $ \frac {60}{320}$x100 = 17.5%
Q.19: 2016 से 2020 की अवधि के दौरान, कुल उत्पादन का x प्रतिशत गेहूँ का उत्पादन होता है। x का मान लगभग है:
a) 12.6
b) 37.4
c) 37.8
d) 20.2
3700+2000+1800+2400 =9900
x= $ \frac {3700}{9900}*100$ =37.4%
Q.20: वर्ष 2020 में, उत्पादन में वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में किसके लिए अधिकतम थी?
a) चावल
b) जौ
c) अन्य अनाज
d) गेहूं
चावल -40%, अन्य अनाज-38%
Hindi Language ( 20 Questions) : SSC GD Practice Set
Q.1: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|
मुझे नैना पर चोरी का __________ है|
1) गर्व
2) अपमान
3) मान
4) संदेह
Q.2: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|
उसका भर्ता अच्छा शिक्षक है|
1) पुत्र
2) पुत्री
3) पति
4) भाई
Q.3: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|
पेट्रोल के ________ बढ़ गए हैं|
1) नाम
2) दाम
3) शाम
4) कीमत
Q.4: दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें|
समता
1) केतू
2) बराबरी
3) असमता
4) संकट
Q.5: दिए गए शब्द का विलोम चुनें|
रोगी
1) बलवान
2) योगी
3) भोगी
4) निरोग
Q.6: दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है|
तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना अवधी भाषा में किए हैं|
1) अवधी भाषा में
2) किए हैं|
3) रामचरित मानस की रचना
4) तुलसीदास जी ने
Q.7: दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये|
शरण में आया हुआ
1) शरणीय
2) आगत
3) शरणागत
4) गोपनीय
Q.8: सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें|
1) हंसवहिनि
2) हंसवाहीनी
3) हंसवाहिनी
4) हनसवहिनी
Q.9: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|
मेरा मित्र जरुरी काम में व्यस्त है|
1) सामान्य
2) कठोर
3) आवश्यक
4) साधारण
Q.10: दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है|
श्रम की साधना से ही राष्ट्र महान होती है|
1) राष्ट्र महान
2) साधना से ही
3) श्रम की
4) होती है|
Q.11: निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘नाक में नकेल डालना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है|
1) परेशान करना
2) नाक में नथ पहनाना
3) नियंत्रण में करना
4) अनियंत्रित करना
Q.12: दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है|
कहने की आवश्यकता नहीं की पुरुष किन्तु नारी एक दूसरे के पूरक हैं|
1) कहने की आवश्यकता नहीं की
2) एक दूसरे के
3) पुरुष किन्तु नारी
4) पूरक हैं|
Q.13: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|
मोहन स्कूल जाता है _________ मन लगाकर पढता है|
1) और
2) यदि
3) किंतु
4) परंतु
Q.14: दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये|
हाथ से लिखा हुआ
1) हस्तलिखित
2) उल्लिखित
3) अधोलिखित
4) निम्नलिखित
Q.15: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|
शीतल वायु चल रही है |
1) सुगंधि
2) अनल
3) ठंडी
4) सुरभि
Q.16: निम्नलिखित में से उस विकल्प का चयन करें जो ‘हाथ पाँव फूल जाना’ मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है|
1) हाथ-पैर में चोट लगना
2) सूजन आ जाना
3) दुखी हो जाना
4) घबरा जाना
Q.17: सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें|
1) परधानमंत्री
2) पर्धानमंत्री
3) प्रधानमनत्री
4) प्रधानमंत्री
Q.18: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|
वह दिल्ली से _______ आया है|
1) चल
2) आज
3) थोडा
4) ज्यादा
Q.19: दिए गए शब्द का विलोम चुनें|
सजीव
1) जीवित
2) राजीव
3) निर्जीव
4) जीव
Q.20: दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन करें|
प्रयत्न
1) प्रयास
2) श्रेष्ठ
3) अनायास
4) पयोद
Thanks for attempt SSC GD Practice Set.
SSC GD Practice Set in Hindi – Set No. 1 – Start Now
SSC GD Practice Mock Test Set 1 in Hindi for Exam – Start Now
SSC GD Practice Mock Test Set 2 in Hindi for Exam– Start Now
SSC GD Model Paper – Set 1 – Start Now
SSC GD Model Paper Set 3 – Start Now
SSC GD Model Paper Set 4 – Start Now
SSC GD Model Paper – Mock Test 1- Start Now
SSC GD Model Paper – Mock Test 2- Start Now
Please submit your comment on below box for any doubt, solution, enquiry or suggestion:-