SSC Constable GD Practice Paper

SSC Constable GD Practice question Paper Set. Most probable questions, based on latest Syllabus and exam pattern for SSC GD Exam.

General Intelligence and Reasoning – 20 Questions

Q.1: उस संख्या का चयन करें जो निम्न श्रेणी में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर आ सकती है|
80, 79, 75, 66, ? , 25

1) 50
2) 54
3) 57
4) 46

Answer
1) 50
Difference is 1, 4, 9, 16, 25

Q.2: उस विकल्प का चयन करें जिसमें संख्याओं के मध्य वही संबंध है, जो संख्याओं के दिए गए समुच्चय की संख्याओं के मध्य है|
(26, 144, 18)

1) (18, 120, 13)
2) (28, 190, 16)
3) (21, 108, 12)
4) (32, 196, 24)

Answer
3) (21, 108, 12)
26-18=8, 18×8=144
21-12=9, 12×9=108

Q.3:

1) 16
2) 18
3) 20
4) 22

Answer
Ans : 3) 20

Q.4: एक लड़के से परिचय कराते हुए रितिका ने कहा ‘यह मेरे पिता के इकलौते पुत्र का पुत्र है|’ तो रितिका का उस लड़के की माँ से क्या संबंध है?
1) बुआ
2) मौसेरी बहन
3) ननद
4) बहन

Answer
3) ननद

Q.5: उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे पद से उसी प्रकार संबंधित हो जिस प्रकार दूसरा पद पहले पद से संबंधित है|
MAKE : AEKM :: JUST : _______

1) UTSJ
2) UJTS
3) UTJS
4) UTSS

Answer
1) UTSJ

Q.6: एक निश्चित कूटभाषा में COBBLER को 130 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और TABLE को 93 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो इसी भाषा में ALMIRAH को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएग?
1) 127
2) 125
3) 123
4) 129

Answer
2) 125
Addition of opposite letter place value – 2
TABLE – Opposite – GZYOV – 7+26+25+15+22=95-2=90
COBBLER- Opposite-24+12+25+25+15+22+9 = 132-2=130
ALMIRAH – Opposite ZONRIZS – 16+15+14+18+9+26+19=127-2=125

Q.7: एक निश्चित कूटभाषा में GOGGLE को IMIENC लिखा जाता है| तो उसी कूटभाषा में PENCIL को क्या लिखा जाएगा?
1) RCPAKJ
2) RGPEKN
3) NCLAGJ
4) NGLEGN

Answer
1) RCPAKJ

Q.8: निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) का स्थान ले सकने वाली संख्या का चयन करें|
1, 27, 125, 343, 729, ?

1) 1029
2) 1244
3) 1525
4) 1331

Answer
4) 1331
Cube of 1,3,5,7,9,11

Q.9: निम्नलिखित नामों को तार्किक और अर्थपूर्ण क्रम में व्यवस्थित करें|
a) मोजे
b) गले की टाई
c) पट्टा
d) चश्मा
e) बाजूबंद

1) d-b-c-e-a
2) d-b-e-c-a
3) d-c-b-e-a
4) d-b-c-a-e

Answer
2) d-b-e-c-a

Q.10: यदि दर्पण को चित्र के दाईं और रखा गया हो, तो दिए गए चित्र के सही दर्पण प्रतिबिंब का चयन करे|

Answer
Ans : 4

Q.11: निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करने के लिए किन दो संख्याओं को आपस में बदलना चाहिए?
36 ÷ 6 – 15 x 2 + 48 = 14

1) 36 और 48
2) 48 और 15
3) 2 और 6
4) 6 और 14

Answer
1) 36 और 48

Q.12: नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथन में दी गई जानकारी सही है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह निर्धारित करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा/से, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं|

कथनः
1) कुछ पेड़ सिल्वर ओक हैं।
2) कुछ सिल्बर ओक लंबी वस्तुएँ हैं।

निष्कर्षः
A) कुछ लंबी वस्तुएँ सिल्वर ओक हैं।
B) सभी लंबी वस्तुएँ पेड़ हैं।

1) केवल निष्कर्ष B अनुसरण करता है|
2) केवल निष्कर्ष A अनुसरण करता है|
3) निष्कर्ष A और B अनुसरण करते हैं।
4) न तो निष्कर्ष A और नही निष्कर्ष B अनुसरण करता है।

Answer
2) केवल निष्कर्ष A अनुसरण करता है|

Q.13: उस विकल्प का चयन करें जिसमे संख्याओं के बीच वही संबंध है जो दिए गए संख्या-युग्म की संख्याओं के बीच में है|
512 : 64

1) 1000 : 81
2) 1331 : 121
3) 1728 : 121
4) 1331 : 144

Answer
2) 1331 : 121

Q.14: यदि किसी कोडित भाषा में ‘ORAL’ को ‘1518112’ लिखा जाता है, तो उसी कोडित भाषा में ‘WRITTEN’ को इस प्रकार से लिखा जाएगा:
1) 231892020614
2) 231892020514
3) 221792020514
4) 221891919514

Answer
2) 231892020514

Q.15: उस विकल्प का चयन करें जिसमें संख्याओं के मध्य वही संबंध है, जो संख्याओं के दिए गए समुच्चय की संख्याओं के मध्य है|
(31, 18, 7)
1) (90, 54, 12)
2) (70, 38, 20)
3) (72, 34, 15)
4) (64, 50, 40)

Answer
1) (90, 54, 12)

Q.16: चार अक्षर-समूह दिए गए हैं, जिन में से तीन किसी प्रकार समान हैं और एक असंगत है| उस असंगत अक्षर-समूह का चयन करें|
1) KMOQS
2) PRTVX
3) FHJLN
4) SQOMK

Answer
4) SQOMK

Q.17:

Answer
Ans : 2

Q.18: उस विकल्प का चयन करें जिसमें शब्दों के बीच वही संबंध है जो दिए गए शब्द-युग्म के शब्दों के बीच है|
फोबिया : भय

1) डेंगू : मच्छर
2) अमनेसिया : भूलना
3) डिस्लेक्सिया : विकलांगता
4) खांसी : संक्रमण

Answer
2) अमनेसिया : भूलना

Q.19: एक ही पासे की तीन अलग-अलग स्थितियां दर्शायी गई है| उस संख्या का चयन करे जो पासे के ‘5’ अंकित फलक के विपरीत फलक पर होगी|

1) 4
2) 3
3) 2
4) 6

Answer
4) 6

Q.20: ‘अधिवक्ता’ का ‘मुवक्किल’ से वही संबंध है जो ‘चिकित्सक’ का ‘_________’ से है|
1) परिचारिका
2) रोग
3) उपचार
4) रोगी

Answer
4) रोगी

Elementary Mathematics (20 Questions)

Q.1: रेलगाडी ‘A’, 80 km/h की चाल से चलती है और सुबह 11.00 बजे ‘X’ स्टेशन से चलना आरंभ करती है| रेलगाडी ‘B’ उसी दिन सुबह 11:15 बजे ‘X’ स्टेशन से उसी दिशा में चलना आरंभ करती है| 60 km की दूरी पर स्थित स्टेशन ‘Y’ पर रेलगाड़ी ‘A’ से मिलने के लिए रेलगाड़ी ‘B’ की चाल क्या होनी चाहिए?
1) 120 km/h
2) 110 km/h
3) 125 km/h
4) 115 km/h

Answer
1) 120 km/h

Q.2: राम, श्याम और आदिल की कुल उम्र 60 वर्ष है| चार वर्ष पहले उनकी कुल उम्र कितनी थी?
1) 46 वर्ष
2) 50 वर्ष
3) 36 वर्ष
4) 48 वर्ष

Answer
4) 48 वर्ष

Q.3: एक विद्यालय में शिक्षक और विद्यार्थियों की कुल संख्या 946 है| यदि विद्यालय में प्रत्येक 42 विद्यार्थियों पर 1 शिक्षक है तो विद्यालय में शिक्षकों की कुल संख्या कितनी है?
1) 22
2) 23
3) 20
4) 21

Answer
1) 22

Q.4: एक आदमी बैंक से 11% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ॠण लिया| तीन वर्षो बाद, उसे केवल इस अवधि के लिए ब्याज के रूप में ₹9,570 चुकाने पड़े| उसके द्वारा ॠण के रूप में ली गई मूल धनराशि ज्ञात कीजिए|
1) ₹26,545
2) ₹29,000
3) ₹27,685
4) ₹25,000

Answer
2) ₹29,000

Q.5: पिता और पुत्र की वर्तमान आयु (वर्ष में) का अनुपात 15 : 8 है| छ: वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 13 : 6 था| पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए|
1) 65 वर्ष
2) 45 वर्ष
3) 78 वर्ष
4) 58 वर्ष

Answer
2) 45 वर्ष

Q.6: 396258N को 8 से विभाज्य बनाने के लिए N का मान क्या होना चाहिए?
1) 8
2) 4
3) 2
4) 6

Answer
2) 4

Q.7: 68, निम्न में से किस संख्या का 25% है?
1) 272
2) 204
3) 285
4) 136

Answer
1) 272

Q.8: एक त्रिभुज के तीनों कोणों की माप का अनुपात 3 : 2 : 1 है| त्रिभुज, _______ है|
1) समबाहू त्रिभुज
2) समकोण त्रिभुज
3) न्यूनकोण त्रिभुज
4) अधिककोण त्रिभुज

Answer
2) समकोण त्रिभुज
3+2+1 =6, 180/6 = 30, 30×3=90 degree

Q.9: एक कारखाने में पुरुषों और महिलाओं की संख्याओं का अनुपात 14 : 19 है| यदि कारखाने में कुल कर्मियों की संख्या 2145 हो, तो कारखाने में महिला कर्मियों की संख्या ज्ञात कीजिए|
1) 1976
2) 1367
3) 1235
4) 1645

Answer
3) 1235

Q.10: 1\frac34 - [ 3 \frac18 \div {6 - (2 \frac34  - \frac{11}{12} )}] का मान ज्ञात करें
1) 1
2) 0
3) 3
4) 2

Answer
1) 1

Q.11: एक त्रिभुज की तीन भुजाओं की लंबाई 6 cm, 10 cm और x cm है| x का न्यूनतम पुर्णाकीय मान ज्ञात कीजिए|
1) 5
2) 3
3) 2
4) 1

Answer
1) 5

Q.12: यदि एक दुकानदार ₹3,685 अंकित मूल्य वाली एक वस्तु को ₹2,845 में बेच रहा है, तो इस वस्तु पर कितने प्रतिशत की छूट दे रहा है?
1) 29.52%
2) 34.87%
3) 26.59%
4) 22.795%

Answer
4) 22.795%

Q.13: एक पुस्तकालय में रविवार को औसतन 265 तथा अन्य दिनों में औसतन 130 दर्शक आते है| सोमवार से शुरू होने वाले 30 दिन के एक महीने में प्रति दिन आने वाले दर्शकों की औसत संख्या क्या होगी?
1) 165
2) 135
3) 129
4) 148

Answer
4) 148

Q.14: प्रेम ने ₹3,200 में एक पुराना प्रिंटर खरीदा और ₹600 उसकी मरम्मत में खर्च किए| उसने इसे ₹4,280 में बेच दिया| उसका लाभ प्रतिशत किस के निकटतम है? (दशमलव के दो स्थानों तक सही)
1) 12.63%
2) 18.45%
3) 15.78%
4) 16.92%

Answer
1) 12.63%

Q.15: यदि एक कुत्ता 6 km/hr की चाल से दौड़ता है, तो उसे 75 m भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान का चक्कर लगाने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?
1) 2.5
2) 3
3) 3.6
4) 1.8

Answer
2) 3

Q.16: आमिर और अकबर एक कार्य क्रमशः 30 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं| अकबर ने 8 दिन तक इस पर काम करने के बाद कार्य छोड़ दिया| बाकी बचे कार्य को आमिर अकेले कितने दिनों में पूरा कर सकता हैं?
1) 14 दिन
2) 17 दिन
3) 16 दिन
4) 15 दिन

Answer
1) 14 दिन

Q.17: 1 से 100 तक सभी प्राकृतिक संख्याओं को लिखते समय, हम कितनी बार 6 लिखते हैं?
1) 19
2) 20
3) 18
4) 21

Answer
2) 20


Q.18: राहुल और मिथुन 30 km की दुरी तय करते हैं| उनकी चालों का योग 70 km/h है और इस दूरी को तय करने में दोनों के द्वारा लिया गया कुल समय 2 घंटा 6 मिनट है| उनकी चालों के बीच अंतर है:
1) 30 km/h
2) 20 km/h
3) 35 km/h
4) 25 km/h

Answer
1) 30 km/h

Q.19: दो धनात्मक संख्याओं का अंतर 1020 है| यदि बड़ी संख्या का 7.6% छोटी संख्या का 12.4% है, तो दोनों संख्याओ का योगफल _____ के बराबर होगा|
1) 4520
2) 3250
3) 3520
4) 4250

Answer
4) 4250

Q.20: दो अंको की नौ संख्याओं में से एक संख्या के अंको को परस्पर बदल दिया जाता है, तो इन संख्याओं का औसत 6 कम हो जाता है| जिस संख्या के अंको को बदला गया है, उस संख्या के अंकों के बीच अंतर ज्ञात करें|
1) 4
2) 2
3) 6
4) 8

Answer
3) 6
9 संख्याओं का औसत 6 कम = कुल योग में 9×6=54 कम
माना संख्या ab है| ab = 10a + b
(10a +b)-(10b+a) =54
9a – 9b =54
9(a-b) =54
(a -b) = 54/9 = 6

General Knowledge and General Awareness (20 questions)
SSC GD Practice Paper

Q.1: चंद्र ग्रहण के समय, निम्नलिखित में से कौन मध्य में रहता है?
1) पृथ्वी
2) चंद्रमा
3) सूर्य
4) कोई अन्य ग्रह

Answer
1) पृथ्वी

Q.2: बंग्लादेश के राष्ट्रगान ‘अमर शोनार बांगला’ की रचना किसके द्वारा की गई थी?
1) रबिन्द्रनाथ टैगोर
2) सोरोजिनी नायडू
3) सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी
4) आनंद मोहन बोस

Answer
1) रबिन्द्रनाथ टैगोर

Q.3: हुमायूँ को चौसा के युध्द में किसने पराजित किया था?
1) मुहम्मद आदिल शाह
2) फिरोज़ शाह सूरी
3) सिकन्दर शाह सूरी
4) शेरशाह सूरी

Answer
4) शेरशाह सूरी

Q.4: किस प्रकार की सरकार में शासकों का चुनाव लोग करते हैं?
1) निरंकुश
2) लोकतांत्रिक
3) मार्शल लॉ
4) कुलीनतांत्रिक

Answer
2) लोकतांत्रिक

Q.5: निम्नलिखित में से कौन भारतीय अर्थव्यवस्था में द्वितीयक क्षेत्रक के अंतर्गत आता है?
1) कपड़ा उद्योग
2) वस्तुओं का परिवहन
3) कपास का उत्पादन
4) बैंकिंग

Answer
1) कपड़ा उद्योग

Q.6: किस आर्थिक प्रणाली में उत्पादित वस्तुओं का विभिन्न व्यक्तियों के बीच वितरण उनकी आवश्यकताओं के अनुसार नहीं अपितु उनकी क्रय क्षमता के आधार पर होता है?
1) समाजवादी
2) मिश्रित
3) पूँजीवादी
4) माक्र्सवादी

Answer
3) पूँजीवादी

Q.7: निम्नलिखित में से कौन एक प्रगतिशील कर का उदाहरण है?
1) उत्पाद शुल्क
2) चुंगी
3) आय कर
4) गृह कर

Answer
3) आय कर

Q.8: भारतीय संविधान के कौन से अनुच्छेद में भारत को ‘राज्यों का संघ’ बताया गया हैं?
1) अनुच्छेद 1
2) अनुच्छेद 2
3) अनुच्छेद 3
4) अनुच्छेद 4

Answer
1) अनुच्छेद 1

Q.9: किस सांविधानिक संशोधन में भारतीय संविधान के प्रस्तावना में समाजवाद तथा धर्मनिरपेक्षता को जोड़ा गया था?
1) 40 वाँ सांविधानिक संशोधन
2) 42 वाँ सांविधानिक संशोधन
3) 44 वाँ सांविधानिक संशोधन
4) 49 वाँ सांविधानिक संशोधन

Answer
2) 42 वाँ सांविधानिक संशोधन

Q.10: प्राचीन भारत में कितने महाजनपद थे?
1) 20
2) 16
3) 18
4) 10

Answer
2) 16

Q.11: निम्नलिखित साम्राज्यों को उनके शासन के कालानुक्रम अनुसार लगाएँ|
a) खिलजी साम्राज्य
b) लोदी साम्राज्य 
c) तुगलक साम्राज्य

1) a, c, b
2) c, a, b
3) b, c, a
4) c, b, a

Answer
1) a, c, b

Q.12: निम्नलिखित में से कौन एक नकदी फसल नहीं है?
1) कपास
2) मूंगफली
3) चाय
4) ज्वार

Answer
4) ज्वार

Q.13: पृथ्वी की सतह का कितना हिस्सा जल से ढ़का हुआ है?
1) एक-तिहाई
2) एक-चौथाई
3) दो-तिहाई
4) आधा

Answer
3) दो-तिहाई

Q.14: ओलिंपिक खेलों में दो पदक जितने वाली पहली प्रथम भारतीय महिला कौन है ?
1) मैरी कॉम
2) सानिया मिर्जा 
3) साइना नेहवाल
4) पीवी सिंधू 

Answer
4) पीवी सिंधू 
सिंधू ने रियो 2016 ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल  तथा टोक्यो ओलिंपिक में  ब्रॉन्ज मेडल महिला बैडमिंटन सिंगल्स में जीता

Q.15: निम्नलिखित में से कौन सी नदी को ‘सांग्पो’ भी कहा जाता है?
1) कृष्णा
2) गोदावरी
3) गंगा
4) ब्रह्मापुत्र

Answer
4) ब्रह्मापुत्र

Q.16: नर युग्मक को क्या कहते है?
1) युग्मनज
2) अंडाणु
3) शुक्राणु
4) भ्रुण

Answer
3) शुक्राणु

Q.17: निम्नलिखित में से कौन सी कोशिकांग केवल पादप कोशिका में स्थित होता है?
1) कोशिका झिल्ली
2) कोशिका भित्ती
3) माइटोकॉण्ड्रिया 
4) लाइसोसोम

Answer
2) कोशिका भित्ती

Q.18: _________ सूर्य के प्रकाश को सात वर्णों में विभाजित कर देता है?
1) अवतल लेंस
2) उत्तल लेंस
3) प्रिज्म
4) अवतल दर्पण

Answer
3) प्रिज्म

Q.19: किस तापमान पर जल, जलवाष्प में परिवर्तित होता है?
1) 273 k
2) 100 k
3) 373 k
4) 0 k

Answer
3) 373 k

Q.20: निम्नलिखित में से कौन एक आउटपुट डिवाइस है?
a) स्कैनर
b) स्पीकर
c) प्लौटर

1) केवल a
2) केवल b
3) b तथा c दोनों
4) a तथा c दोनों

Answer
3) b तथा c दोनों

General Hindi : SSC GD Practice Paper (20 Questions)

Q.1: ‘प्रशंसक’ का विलोम शब्द है-
1) निन्दक
2) कटु
3) अन्धकार
4) समीक्षक

Answer
1) निन्दक

Q.2: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|
वर्तमान _____ में भी महात्मा गांधी के विचारों का महत्व कम नहीं होता|

1) कार्यकलापों
2) घटनाओं
3) क्षेत्र
4) संदर्भ

Answer
4) संदर्भ

Q.3: ‘जिसका परिणाम न जाना जा सके’ के लिए एक शब्द प्रयुक्त होता है-
1) अपरिमेय
2) अपरिहार्य
3) अपरिमाण
4) अपरिणाम

Answer
1) अपरिमेय

Q.4: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|

तुम्हारी बात बहुत ही तकलीफ देने वाली है|

1) कष्टसाध्य
2) कष्टभावी
3) आकृष्ट
4) कष्टदायी

Answer
4) कष्टदायी

Q.5: ‘तलवार की धार पर चलना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
1) सीधे रेखा पर चलना
2) सरल कार्य करना
3) मेहनत करना
4) संकटपूर्ण कठिन काम करना

Answer
4) संकटपूर्ण कठिन काम करना

Q.6: दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है|

अपनी जीभ को लगाम दो अन्यथा ठीक नहीं होगी|

1) ठीक नहीं होगी|
2) अपनी जीभ को
3) अन्यथा
4) लगाम दो

Answer
1) ठीक नहीं होगी|

Q.7: ‘उत्सुक’ का पर्यायवाची शब्द है-
1) आतुर
2) हौसला
3) जलसा
4) मेहनती

Answer
1) आतुर

Q.8: सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें|
1) द्दस्टि
2) द्रिष्टि
3) द्दष्टी
4) दृष्टि

Answer
4) दृष्टि

Q.9: ‘अतिवृष्टि’ का विलोम शब्द है-
1) अनावृष्टि
2) अन्यवृष्टि
3) प्रतिवृष्टि
4) वृष्टि

Answer
1) अनावृष्टि

Q.10: ‘आयुष्मान’ का पर्यायवाची शब्द है-
1) प्रसन्नता
2) हर्ष
3) मान्यवर
4) चिरायु

Answer
4) चिरायु

Q.11: ‘व्यर्थ खर्च करने वाला’ के लिए एक शब्द प्रयुक्त होता है-
1) खर्चीला
2) मितव्ययी
3) व्यापारी
4) अपव्ययी

Answer
4) अपव्ययी

Q.12: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|

शरण में आये व्यक्ति की सुरक्षा करनी चाहिये|

1) शरणप्रिय
2) शरणमुक्त
3) आरक्षित
4) शरणागत

Answer
4) शरणागत

Q.13: ‘हाथ मलते रह जाना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
1) मालिश करना
2) पछताना
3) हाथों को गरम करना
4) बेकार का काम करना

Answer
2) पछताना

Q.14: रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें|

मैंने इस कार्य के लिए अधिकारियों से ___________ स्वीकृति प्राप्त कर ली है|

1) निहित
2) वांछित
3) वास्तव
4) अस्पष्ट

Answer
2) वांछित

Q.15: दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन करें|

अहंकार से भरा व्यक्ति समाज में कभी आदर नहीं पाता |

1) मदांध
2) मदमुक्त
3) मदालस
4) मदपायी

Answer
1) मदांध

निम्नलिखित गद्यांश के रिक्त स्थानों की पूर्ति गद्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों के अनुसार कीजिए –

एक बार ऐसा हुआ कि गुजरात देश में बड़ा ________ (1) अकाल पड़ा । उन दिनों गुजरात में कवि भारवि रहते थे । उन्होंने सोचा इस अकाल में चलकर राजा भोज की ही _________ (2) लें , वह विद्वानों का __________ (3) करता है और धन भी देता है । कवि की स्त्री को यह बात _________ (4) आई और दोनों स्त्री – पुरुष राजा भोज के ________ (5) में जाने के लिए निकल पड़े।

Q.16: गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान ( 1 ) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
a) अनिश्चित
b) भारी
c) हलका
d) निश्चित

Answer
b) भारी

Q.17: गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान (2) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
a) खबर
b) शरण
c) समाचार
d) सूचना

Answer
b) शरण

Q.18: गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान ( 3 ) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
a) निरादर
b) तिरस्कार
c) अपमान
d) आदर

Answer
d) आदर

Q.19: गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान (4) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
a) रोचक
b) नापसंद
c) अपसंद
d) पसन्द

Answer
d) पसन्द

Q.20: गद्यांश में सांकेतिक रिक्त स्थान ( 5 ) के लिए उपयुक्त शब्द होगा
a) गांव
b) दरबार
c) घाट
d) घरबार

Answer
b) दरबार

Thanks for attempt SSC GD Practice Paper

SSC GD Practice Paper – Set 1 – Start Now

SSC GD Practice Paper Set 2 – Start Now

SSC GD Model Paper Set 3 – Start Now

SSC GD Model Paper Set 4 – Start Now

SSC GD Model Paper – Mock Test 1- Start Now

SSC GD Model Paper – Mock Test 2- Start Now

SSC GD Practice Paper के Solution जानने के लिए मेसेज करे :

Please submit your comment on below box for any doubt, solution, enquiry or suggestion:-

4 thoughts on “SSC Constable GD Practice Paper”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top